फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

89 लाख रूपये से चुवाड़ी कस्बे में पेयजल आपूर्ति होगी मजबूत

विज्ञापन
चुवाड़ी में पेयजल सुधार योजना का शिलान्यास करते विधायक विक्रम जरयाल। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। कस्बे में अब लोगों को पेयजल आपूर्ति की अनियमित सप्लाई की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। विधायक विक्रम जरियाल ने चुवाड़ी कस्बा पेयजल सुधार योजना का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

इस योजना के तहत 89 लाख की राशि खर्च की जाएगी। इससे क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार क्षेत्र के विकास के लिए भरसक प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से पूरे प्रदेश का चरणबद्ध तरीके से विकास किया जा रहा है। कोरोना महामारी के कारण कुछ समय के लिए विकास कार्यों पर असर पड़ा। मगर सरकार ने अब दोबारा रफ्तार पकड़ी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के हर गांव को सड़क से जोड़ने का लक्ष्य है।
अधिकतर गांवों को सड़क से जोड़ दिया गया है। इस मौके पर जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर, बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता राजीव महाजन, जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता पवन कौंडल और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें