फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेक फेल होने से एनएच पर पलटा ट्रक, यातायात थमा

विज्ञापन
भरमौर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलटा ट्रक। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। उपमंडल मुख्यालय भरमौर से चंबा की ओर जा रहा ट्रक शनिवार सुबह साढ़े दस बजे हादसे का शिकार हो गया। हादसे में ट्रक में सवार चालक परिचालक बाल-बाल बच गए। ट्रक के बीच सड़क में पलटने से भरमौर-चंबा मार्ग पर आवाजाही बंद हो गई है। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई हैं। इससे आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। दोपहर डेढ़ बजे हाइड्रा से ट्रक को उठा कर किनारे करके ही एनएच यातायात के लिए बहाल हो सका।
विज्ञापन

शनिवार सुबह भरमौर में सामान छोड़ कर कांगड़ा को लौट रहे ट्रक की लाहल धांक के पास प्रेशर पाइप फटने से ब्रेक फेल हो गई। ब्रेक न लगने पर चालक मुल्तान निवासी धनौबा जिला कांगड़ा ने सूझबूझ का परिचय देते हुए एनएच के बीचोंबीच ट्रक को पलटा। इससे ट्रक गहरी खाई में नहीं गिरा, अन्यथा जान माल का नुकसान हो सकता था। एनएच पर गिरे ट्रक के कारण दोनों ओर जाम लग गया।
लोगों ने इसकी सूचना भरमौर पुलिस को दी। इस हादसे में चालक को मामूली चोटें लगी। उसे प्राथमिक उपचार के लिए नागरिक अस्पताल भरमौर ले जाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हाइड्रा मंगवा कर ट्रक को एनएच किनारे करवाया। इससे वाहनों की आवाजाही सुचारू हो पाई। इस हादसे को लेकर कोई मामला दर्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें