फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई सलूणी में पेयजल सप्लाई ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। आईटीआई सलूणी में शिक्षा ग्रहण करने वाले प्रशिक्षुओं को पीने का पानी लाने के लिए आधा किलोमीटर की दौड़ लगानी पड़ रही है। आईटीआई में पिछले छह दिन से पानी की आपूर्ति बंद पड़ी है। इसकी वजह से प्रशिक्षुओं और अध्यापकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशिक्षुओं ने जलशक्ति विभाग को चेतावनी दी है कि सोमवार को पानी की आपूर्ति बहाल न होने पर सभी प्रशिक्षुओं विभाग के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन

उसके बाद जो भी परिस्थिति पैदा होगी, उसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी। क्योंकि, बिना पानी प्रशिक्षुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारी को समस्या से अवगत करवाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
प्रशिक्षुओं शालू देवी, रीना देवी, अनीता, चीनो देवी, विशाल कुमार, अजय राणा और संजीव कुमार ने बताया कि पानी की आपूर्ति बंद होने से भवन में लगी पानी की टंकियां खाली हो चुकी हैं। प्रशिक्षुओं को आधा किलोमीटर दूर देवगाह स्थित पनिहार से पीने का पानी लाना पड़ रहा है। शौच के लिए जंगल में जाना पड़ रहा है। आईटीआई के शौचालयों में पानी न होने से बदबू फैल चुकी है।
विज्ञापन

इसकी वजह से प्रशिक्षुओं उसका इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। इसकी शिकायत उन्होंने प्रधानाचार्य से भी की है। लेकिन, अभी तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इससे तंग आकर प्रशिक्षुओं ने अब धरना देने का निर्णय लिया है। जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता आसीम ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला नहीं है। जल्द संबंधित जेई को मौके पर भेज कर स्थिति का जायजा लिया जाएगा और समस्या का निदान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें