फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के स्कूलों को मिलेंगे 72 शिक्षक, युक्तिकरण भी होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में कम बच्चों पर ज्यादा अध्यापकों को अब दूसरों स्कूलों में तैनात किया जाएगा। इस संदर्भ में प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने युक्तिकरण के लिए ब्योरा निदेशालय भेज दिया है। अब निदेशालय की ओर से अध्यापकों की सूची जारी की जाएगी। वहीं दूसरी ओर राहत की बात यह है कि कमीशन के जरिये भी चंबा को 72 अध्यापक मिलेंगे। इन अध्यापकों को उन स्कूलों में तैनात किया जाएगा जहां विद्यार्थियों की संख्या अधिक है और अध्यापक कम हैं। विभाग की ओर से बिना अध्यापक और एक अध्यापक वाले स्कूलों में इन शिक्षकों की तैनाती की जाएगी जबकि युक्तिकरण होने से भी जिले के स्कूलों को शिक्षक मिलेंगे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जिले में कई स्कूल ऐसे हैं जहां बच्चों की संख्या अधिक है और अध्यापकों की संख्या कम है। जिले में 30 स्कूल ऐसे हैं जहां अध्यापक ही तैनात नहीं है और डेपुटेशन पर नौनिहालों की पढ़ाई चल रही है। इसके अलावा 305 स्कूल एक-एक अध्यापक के जिम्मे हैं। इनमें कई स्कूलों में बच्चों की संख्या काफी ज्यादा है। ऐसे में एक अध्यापक तैनात होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। जिले में एक स्कूल तो ऐसा है जहां 109 विद्यार्थियों को एक शिक्षक पढ़ा रहा है। बहरहाल नई नियुक्तियां और युक्तिकरण होने से स्कूलों को अध्यापक मिलेंगे। इससे पढ़ाई व्यवस्था कुछ हद तक बेहतर हो जाएगी।
प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक चंबा सुरेश कुमार शर्मा का कहना है कि कमीशन के जरिये जिले को अध्यापक मिलेंगे। युक्तिकरण के लिए भी ब्योरा निदेशालय भेजा गया है। कहा कि बिना अध्यापक और एक अध्यापक वाले स्कूलों में बच्चों की संख्या के आधार पर शिक्षक तैनात होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें