फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 1500 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान केंद्रों के प्रस्ताव पर चर्चा

Thu, 19 Sep 2024 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले के मतदान केंद्रों के भौतिक निरीक्षण एवं परिवर्तन को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा ने की।
विज्ञापन

बैठक में 1500 से अधिक मतदाताओं की संख्या वाले मतदान केंद्रों, क्षतिग्रस्त मतदान केंद्र भवनों, मतदाताओं की सुविधा के दृष्टिगत अनुचित मतदान केंद्रों को बदलने के प्रस्ताव से संबंधित मामलों पर चर्चा की गई।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र चुराह, भरमौर और चंबा से कोई भी नया प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है। विधानसभा क्षेत्र डलहौजी से तीन मोहालाें के प्रस्ताव को मतदाताओं की सुविधा के लिए नजदीकी मतदान केंद्र में शामिल करने, तीन प्रस्ताव मतदान भवन परिवर्तन के स्वीकार किए गए। भटियात विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के दौढ़ मोहाल के तहत मतदाताओं की सुविधा के लिए दूरी को कम करने के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला दौढ़ में नया मतदान केंद्र प्रस्तावित कर भारतीय निर्वाचन आयोग से मंजूरी के लिए स्वीकार किया गया। इसके अतिरिक्त मतदाताओं की सुविधा के लिए राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चुवाड़ी में संचालित तीन मतदान केंद्रों से दो मतदान केंद्रों का पुनर्गठन करके जरेई मोहाल को 54-चुवाड़ी-1 से 53 चुवाड़ी-2 में शामिल किया गया। कुठेड़ मोहाल के मतदान केंद्र का नाम परिवर्तन कर 54-चुवाड़ी-3 की जगह 54-कुठेड़ को मतदान केंद्र भवन राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुठेड़ प्रस्तावित किया गया। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में गोवर्धन आहूजा तथा संजीव गुप्ता ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें