फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: तीन दिवसीय देहरोग जातर मेले का आगाज

Thu, 19 Sep 2024 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
नकरोड (चंबा)। देहरोग पंचायत के माता निलसरा में जातर मेले की तैयारियां पूरी हो गई हैं। तीन दिवसीय माता निलसरा जातर मेले का वीरवार को आगाज हुआ।
विज्ञापन

जातर मेले में बाहरी जिलों से भी माता के भक्त इस जातर मेले को देखने के लिए पहुंचते हैं। मेले का मुख्य आकर्षण चुराई नाटी रहती हैं। माता निलसरा जातर मेला तीन दिन चलता है। वीरवार को जातर मेले में माता के मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं काफी भीड़ देखने को मिली। मंदिर के इर्द- गिर्द अस्थायी दुकानें भी लग चुकी हैं। यहां लोग खूब खरीदारी करते हैं। मंदिर के पुजारी प्यार सिंह का कहना है कि यह तीन दिवसीय माता का जातर मेला बहुत ही धूम धाम से मनाया जाता हैं और माता के भक्त पूजा अर्चना करते हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें