फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस साल बाद भी नहीं मिली पदोन्नति

विज्ञापन
उपायुक्त डीसी राणा को ज्ञापन सोंपत दैनिक वेतन भोगी संघ वन विभाग के कर्मचारी। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। वन विभाग में बीस साल से सेवाएं देने वाले दैनिक वेतन भोगियों को आज तक नियमित नहीं किया गया है। सीटू के बैनर तले बुधवार को वन विभाग वेतन भोगी कर्मचारी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल मांगों को लेकर डीसी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने डीसी के जरिये मुख्यमंत्री को मांगपत्र भेजा। सीटू जिला महासचिव सुदेश ठाकुर ने बताया कि वन विभाग में लंबे समय से सेवाएं देने वाले कर्मचारियों को आज तक नियमित नहीं किया गया है।
विज्ञापन

सरकार और विभाग कर्मचारियों का शोषण कर रहे हैं। कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची में भेदभाव किया जा रहा है। कहा कि वर्ष 2016 से विभाग ने मस्टर रोल जारी करना बंद कर दिए हैं। इससे कर्मचारियों को अपने कार्य दिवस का पता नहीं चल पाता। इसके अलावा काम के अनुसार वेतन नहीं मिल रहा है। विभाग छह माह बाद वेतन देता है। कहा कि सरकार की ओर से इन समस्याओं के निदान को लेकर 15 दिन में कोई जवाब नहीं आया तो जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने सरकार से मांग की है कि कर्मचारियों की मांगों को तुरंत पूरा किया जाए।
इस मौके पर संघ के अध्यक्ष जान मुहम्मद, सचिव ओम राज, उपाध्यक्ष ज्ञान चंद, भागीरथ, रविंद्र कुमार, पन्ना लाल, फारुख, मान सिंह, पुरुषोत्तम, बसंती देवी, नरेंद्र कुमार, शमशदीन, गुलाम रसूल और रंजीत कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें