फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिमहेश यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालु तोड़ रहे कोविड नियम

विज्ञापन
भरमौर में बिना मास्क घूमते बाहरी राज्यों से मणिमहेश दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। श्रद्धालु पवित्र मणिमहेश यात्रा पर अपने रिस्क पर जा रहे हैं। हालांकि, अधिकारिक तौर पर यात्रा पर प्रतिबंध लगाया गया है। बावजूद इसके जो श्रद्धालु यात्रा के दौरान भरमौर पहुंच रहे हैं, वे कोविड नियमों को भी अनदेखा कर रहे हैं। श्रद्धालु बिना मास्क भरमौर बाजार में घूम रहे हैं, जिसकी वजह से कोरोना का खतरा भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन

लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि भरमौर में बिना मास्क घूमने वाले श्रद्धालुओं के खिलाफ कार्रवाई की जाए। श्रद्धालुओं को मास्क पहनने के लिए बाध्य किया जाए अन्यथा भरमौर में कोरोना संक्रमण फैल सकता है। क्योंकि पंजाब सहित अन्य राज्यों के श्रद्धालु मणिमहेश यात्रा पर भरमौर पहुंच रहे हैं।
उधर, प्रशासन की ओर से जिले में कोरोना के सक्रिय मामलों को शून्य करने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए जिलेभर में वैक्सीनेशन अभियान को भी तेज किया जा रह है। शादी समारोह सहित अन्य समारोहों पर बंदिशें लगाई जा रही हैं लेकिन, बाहर से आने वाले लोग कोविड नियमों को तोड़कर प्रशासन के इस अभियान को विफल कर रहे हैं। भरमौर के लोगों ने जिला और स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि मणिमहेश जा रहे श्रद्धालुओं से कोरोना नियमों की कड़ाई से पालना करवाई जाए।
विज्ञापन

उपमंडल अधिकारी मनीष कुमार सोनी ने बताया कि बिना मास्क बाजार में घूमने वालों पर सख्ती से निपटने के आदेश दिए गए हैं। जो भी लोग बाजार में बिना मास्क घूमते हुए नजर आएंगे, उनके पुलिस चालान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें