फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बन्नी माता मंदिर में श्रद्धालुओं को नहीं मिल रही शौचालय की सुविधा

Sat, 02 Nov 2024 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। जिले के प्रसिद्ध बन्नी माता मंदिर में शौचालय की व्यवस्था न होने से श्रद्धालुओं में निराशा है। नवरात्र से लेकर अन्य दिनों में भी मंदिर में भक्तों की भीड़ रहती है।
विज्ञापन

लोग मन्नत पूरी होने पर बन्नी माता के दरबार में पहुंचते हैं। यहां शौचालय न होने से उन्हें परेशान होना पड़ता है।व्यापार मंडल भरमौर भी मंदिर में शौचालय बनाने की मांग प्रशासन से भी चुका है, लेकिन अभी तक इस दिशा में प्रशासन और पंचायत की तरफ से कोई कदम नहीं उठाया गया है।
जनजातीय क्षेत्र भरमौर के बन्नी माता मंदिर में रोजाना दर्जनों श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं। मंदिर में शौचालय न होने से उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ती है। इतना ही नहीं, मंदिर परिसर के इर्द-गिर्द कूड़ादान भी नहीं है। इस कारण मंदिर परिसर के साथ कूड़ा-कर्कट बिखरा हुआ है। लोगों ने मांग की है कि मंदिर में शौचालय और कूड़ेदान की उचित व्यवस्था की जाए। स्थानीय लोगों में हरीश कुमार, मचलू राम, चैनो, अशोक, प्रदीप सिंह, चतरो राम और देसराज ने प्रशासन से मांग की है कि बन्नी माता मंदिर परिसर के साथ शौचालय बनाने की व्यवस्था करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें