फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: असी चंबयाल एप से जल्द मिलेगा रक्तदाता, नहीं भटकेंगे तीमारदार

Sat, 02 Nov 2024 10:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले के जरूरतमंद रोगियों को रक्तदाता ढूंढने के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा। इसके लिए असी चंबयाल एप तैयार की गई है। इसका विमोचन उपायुक्त कार्यालय चंबा में किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक नीरज नैय्यर, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, कृषि उपज मंडल के जिलाध्यक्ष ललित ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। रक्तदान कार्य से जुड़ी सामाजिक संस्था सेवियर के तत्वावधान में असी चंबयाल नाम के मोबाइल एप से जरूरतमंद रोगियों के तीमारदारों को रक्तदाता ढूंढना आसान होगा। स्वेच्छा से रक्तदान करने वाले लोगों को भी जरूरतमंद रोगियों की जानकारी इस एप के माध्यम से मिल सकेगी। जिले की समृद्ध लोक संस्कृति की जानकारी, रोजगार और समाचार भी मोबाइल एप में उपलब्ध होंगे।
चंबा सेवियर संस्था से चरण जीत सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि यह एप तैयार करने का मकसद मरीजों के तीमारदारों को राहत पहुंचाना है, जिससे उन्हें इमरजेंसी में रक्त के लिए भटकना न पड़े। युवाओं से जुड़ीं जानकारियां, रोजगार के अवसर भी इस एप में उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें