फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: उपायुक्त ने पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सरोल का किया निरीक्षण

Fri, 12 Dec 2025 06:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सरोल में भारी बरसात के कारण हुए नुकसान का उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने निरीक्षण किया। साथ बहती रावी नदी के किनारे जाकर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण व जल शक्ति विभाग को निर्देश दिए कि विद्यालय में बारिश से हुए नुकसान का प्राक्कलन तैयार करें ताकि मरम्मत कार्य किया जा सके। उपायुक्त ने विद्यालय प्रबंधन समिति के साथ बैठक कर विद्यालय की सुरक्षा, स्वच्छता और छात्रों की सुविधा से जुड़े सभी मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिए कि परिसर को बाढ़ जैसी स्थिति से बचाने के लिए प्राक्कलन तैयार कर मुख्यालय को भेजना सुनिश्चित करें ताकि सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जा सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि विद्यालय में सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि बच्चों में किसी भी प्रकार की बीमारी की संभावना न रहे और परिसर में प्लास्टिक के निष्पादन को लेकर उचित कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन


उपायुक्त ने प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय से कहा कि समय-समय पर विद्यालय में आपदा प्रबंधन ड्रिल आयोजित की जाए जिसके लिए विद्यालय जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ मिलकर कार्य करे।
विद्यालय परिसर के चारों ओर पुलिस समय-समय पर गश्त करना सुनिश्चित करे। उपायुक्त ने प्राचार्य राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सरोल को निर्देश दिए कि पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में विद्यार्थियों की कॉरिअर काउंसलिंग के लिए शिविर आयोजित किया जाए। उपायुक्त ने विद्यालय की वार्षिक पत्रिका का विमोचन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें