फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: इंटर कॉलेज हॉकी प्रतियोगिता में चंबा कॉलेज को मिला कांस्य पदक

Fri, 12 Dec 2025 06:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा पहुंचने पर ब्रांज मैडल हॉकी विजेता टीम को सम्मानित करते हॉकी एसोसिएशन महासचिव मुकेश बे
विज्ञापन
चंबा। राजकीय महाविद्यालय चंबा की टीम ने इंटर कॉलेज हॉकी प्रतियोगिता कांस्य पदक जीता है। इसके चलते जिला भर में खुशी की लहर दौड़ गई है। काफी समय बाद चंबा की टीम को हॉकी में पदक मिला है। इससे जिला हॉकी संघ के पदाधिकारी भी खासे गदगद हैं। यह प्रतियोगिता ऊना में सात से नौ दिसंबर तक आयोजित हुई। इसमें विभिन्न महाविद्यालयों की आठ टीमों ने भाग लिया। वर्षों बाद चंबा की टीम सेमीफाइनल में पहुंची। तीसरे पायदान के लिए चंबा की टीम ने सुन्नी कॉलेज को हराया और कांस्य पदक अपने नाम किया। हॉकी संघ के महासचिव मुकेश बेदी, शिवकरण चन्द्रा, जयराज, हाकी कोच साहिल ओर मुन्ना ने विद्यार्थियों को बधाई दी है। इससे पहले खिलाड़ी एडीएम चंबा अमित मेहरा से भी मिले। एडीएम ने खिलाड़ियों की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें