फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सीएम दौरे से पहले जागा विभाग, चार साल बाद शुरू हुई लिल्ह सड़क की टारिंग

Wed, 04 Nov 2026 10:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
धरवाला (चंबा)। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित लिल्ह दौरे से पहले लोक निर्माण विभाग ने करीब चार वर्षों से बदहाल सड़क को पक्का करने का काम शुरू कर दिया है। लंबे समय से सड़क सुधार की मांग कर रहे ग्रामीणों को अब राहत की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

भाजपा युवा मोर्चा त्रिलोचन महादेव मंडल के महामंत्री अक्षय ठाकुर ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चार वर्षों तक ग्रामीण धूल-मिट्टी और गड्ढों से परेशान रहे, लेकिन मुख्यमंत्री के दौरे की सूचना मिलते ही टारिंग शुरू कर दी गई।
उन्होंने कहा कि सड़कें वीआईपी दौरे के लिए नहीं बल्कि आम जनता की सुविधा के लिए बनाई जानी चाहिए। उन्होंने भरमौर क्षेत्र की अन्य खस्ताहाल सड़कों की भी प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत करवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राकेश मरोल ने बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे से पहले लिल्ह की कच्ची सड़क को पक्का किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें