फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों के पद न भरने पर विद्यार्थियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
चंबा में प्रदर्शन करते महाविद्यालय के छात्र। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। स्थानीय कॉलेज में प्राध्यापकों के पद भरने की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और जल्द रिक्त पद भरने की मांग उठाई। छात्र-छात्राओं ने एसी टू डीसी राम प्रसाद के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भी भेजा। कहा कि चंबा कॉलेज में 15 प्राध्यापकों के पद खाली हैं।
विज्ञापन

स्टाफ की वर्तमान स्थिति यह है कि अर्थशास्त्र विषय के दो पद भरे हैं, जबकि एक पद खाली चल रहा है। इसी तरह अंग्रेजी विषय के तीन पद खाली हैं। हिंदी विषय के प्राध्यापकों के पद भी रिक्त हैं। उन्होंने बताया कि जिले का प्रमुख कॉलेज होने के चलते यहां करीब चार हजार विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। सरकार इन 15 पदों को भरने के बजाय कॉलेज में तैनात प्राध्यापकों को अन्य कॉलेजों में भेज रही है।
छात्र-छात्राओं ने सरकार और प्रशासन को चेताया है कि अगर चंबा कॉलेज से तबादला किए प्राध्यापकों को वापस नियुक्त नहीं किया तो वे सड़कों पर उतरेंगे। साथ ही आमरण अनशन करने से भी गुरेज नहीं करेंगे। इस अवसर पर सनी, सूर्यवंशी, अमित कुमार, सुरजीत ठाकुर, निशा, कविता, सुनील कुमार, राकेश कुमार, अंजलि, आशा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें