उपायुक्त डीसी राणा से मिलते निजी स्कूल ऐसोसिएशन चंबा के पदाधिकारी।
- फोटो : Chamba
चंबा। जिला निजी स्कूल एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा की अगुवाई में जिला प्रशासन से मिला। प्रतिनिधिमंडल में शामिल पदाधिकारियों ने बताया कि सभी निजी स्कूलों का अपना- अपना स्तर है। स्कूल मालिक फीस और अन्य वित्तीय खर्चों का चार्ट तैयार करते हैं। शहरी क्षेत्र के लिए अलग चार्ट होता तो ग्रामीण क्षेत्रों में अलग व्यवस्था है।
बहरहाल, निजी स्कूल एक जैसी फीस निर्धारित नहीं कर सकते। कोरोना महामारी के चलते निजी स्कूलों की परिवहन सुविधा बाधित हुई है और पूरा साल गाड़ियां खड़ी रहीं। बैंक की किस्त सहित चालकों के मासिक वेतन भी प्रभावित हुए लेकिन सरकार ने कोई राहत प्रदान नहीं की। यहां तक कि सभी प्रकार के टैक्स भी देने पड़ रहे हैं।
उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस मामले को लेकर राहत प्रदान की जाए। उन्होंने मांग की है कि निजी स्कूल प्रबंधकों को प्रत्येक वर्ष की बजाय तीन से पांच वर्ष तक भवन सुरक्षा और अग्नि सुरक्षा प्रमाण पत्र लेने की अनुमति दी जाए।