फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भाषण प्रतियोगिता में दीक्षा, निबंध लेखन में प्राची प्रथम

Sun, 30 Nov 2025 04:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा प्रकोष्ठ ने करवाईं प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा के महत्व पर छात्रों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। राजकीय महाविद्यालय सलूणी में सड़क सुरक्षा प्रकोष्ठ की ओर से भाषण और निबंध लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। भाषण प्रतियोगिता में दीक्षा ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति से प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, वंशिका ने दूसरा स्थान और ज्योति ने तीसरा स्थान हासिल किया। सभी प्रतिभागियों ने प्रभावशाली अंदाज में अपने विचार प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्राची राणा ने प्रथम स्थान, हरजोत ने द्वितीय, जबकि दीक्षा ने तृतीय स्थान हासिल किया। सभी प्रतिभागियों ने रचनात्मकता और विचारों के माध्यम से उपस्थित लोगों को प्रभावित किया। सड़क सुरक्षा प्रकोष्ठ प्रभारी शुभम डोगरा ने छात्रों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन और महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी और सभी से इनका पालन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रवक्ता दिनेश कुमार, गुरदेव सिंह, पंकज कुमार और सौरभ मिश्रा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें