फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चौगान में चौमिन, मोमो और अन्य उत्पाद न परोसें रेहड़ी धारक

Sun, 30 Nov 2025 04:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चौगान में विधिक साक्षरता शिविर को लेकर नगर परिषद ने दिए निर्देश
विज्ञापन

आदेशों की अवहेलना करने वाले रेहड़ी धारकों के काटे जाएंगे चालान
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। ऐतिहासिक चौगान में चौमिन, मोमो सहित अन्य खाद्य उत्पाद को न परोसने के लिए सभी रेहड़ी धारकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। आदेशों की अवहेलना करने पर नगर परिषद की ओर से जुर्माना लगाया जाएगा। रविवार को चौगान में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन होगा। इसमें उच्च न्यायालय के न्यायाधीश मुख्यातिथि होंगे।
ऐसे में चौगान को स्वच्छ और सुंदर रखने के लिए प्रशासन और नगर परिषद की तरफ से ये आदेश दिए गए हैं। शनिवार को नप के कर्मचारियों ने चौगान के साथ खाद्य उत्पाद बेचने वाले सभी रेहड़ी धारकों को यह चेतावनी जारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद रेहड़ी धारकों ने चौगान में लोगों को खाद्य उत्पाद परोसना बंद कर दिया है। नप की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने बताया कि अब चौगान में कोई भी रेहड़ी धारक खाद्य उत्पाद लोगों को नहीं परोसेगा। जो भी इन आदेशों की अवहेलना करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें