फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लास्टिंग से गिरा मलबा, तीन घंटे बंद रहा एनएच

विज्ञापन
मैहला में ब्लास्टिंग के बाद मार्ग पर लगी वाहनों की लंबी कतार। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। मैहला पुल के पास पहाड़ की कटिंग को लेकर की गई ब्लास्टिंग से गिरे मलबे और पत्थरों से भरमौर-पठानकोट एनएच तीन घंटे तक आवाजाही के लिए बंद हो गया। एनएच बंद होने से चंबा और भरमौर की तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। टनों के हिसाब से गिरे मलबे और पत्थरों को हटाने के लिए एनएच प्रबंधन की टीमें जुट गईं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि एनएच प्रबंधन की ओर से सड़क को चौड़ा करने का कार्य किया जा रहा है। इसके तहत मैहला पुल के पास बड़ी पहाड़ी को काटने से मशीन ऑपरेटर ने हाथ पीछे खींच लिए। ऐसे में प्रबंधन की लेबर ने पहाड़ी के ऊपर तक पहुंचकर भी मशीनरी के जरिये पहाड़ी को काटने का प्रयास किया लेकिन, उन्हें अधिक सफलता नहीं मिल पाई। ऐसे में अब कार्य करवा रहे ठेकेदार ने ब्लास्टिंग कर ही पहाड़ी को तोड़ने का निर्णय लिया है। इसके बारे में प्रबंधन ने जिला प्रशासन से एनएच पर यातायात व्यवस्था बंद रखने की अनुमति ले ली है।
इसी के चलते शनिवार को मैहला पुल के पास ब्लास्टिंग कर पहाड़ी को तोड़ा गया। दोपहर एक बजे जोरदार धमाके के साथ पहाड़ी का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ। एनएच पर टनों के हिसाब से गिरे पत्थरों और मलबे को हटाने के लिए विभागीय मशीनरी जुट गई। शाम चार बजे तक सड़क को बहाल किया जा सका।
विज्ञापन

सहायक अभियंता निकुंज पुंज ने बताया कि ब्लास्टिंग कर पहाड़ी को तोड़ा गया। इसके चलते एनएच यातायात के लिए बंद हो गया था। शाम चार बजे सड़क को बहाल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें