फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: शिमला में सड़क निर्माण के दौरान गिरा मलबा, द्रेकड़ी के रोहित की मौत

Sun, 26 Apr 2026 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला के जुब्बल क्षेत्र के बडाल में हुआ हादसा, एलएनटी मशीन का था ऑपरेटर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तेलका (चंबा)। राजधानी शिमला के जुब्बल क्षेत्र में सड़क निर्माण के दौरान हादसे में उपमंडल सलूणी के द्रेकड़ी पंचायत निवासी रोहित की मौत हो गई है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।
जानकारी के अनुसार बीती शुक्रवार शाम को जुब्बल थाना पुलिस को सूचना मिली कि बडाल गांव में नई सड़क के निर्माण कार्य के दौरान अचानक पहाड़ी से मलबा गिर गया। इस दौरान मौके पर काम कर रही जेसीबी और एलएनटी मशीन मलबे की चपेट में आ गईं। हादसे में एलएनटी मशीन का ऑपरेटर मशीन के अंदर ही फंस गया। स्थानीय लोगों और मजदूरों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस और बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर ऑपरेटर को निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि रोहित एलएनटी मशीन का अनुभवी ऑपरेटर था और सड़क निर्माण कार्य में जुटा था।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण पहाड़ी से अचानक मलबा गिरना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


दो दिन बाद पहुंचा शव, रविवार को हुआ संस्कार
पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी होने के बाद रोहित का शव दो दिन बाद उसके पैतृक गांव पहुंचा। रविवार को पूरे गांव की मौजूदगी में उसका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था और माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें