फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए लग रही 75 किमी की दौड़

Sun, 26 Apr 2026 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होली में नहीं शुरू हो पाई अल्ट्रासाउंड की सुविधा
विज्ञापन

ग्रामीण बोले- कई बार लगा चुके गुहार, अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिले

संवाद न्यूज एजेंसी
होली (चंबा)। उपमंडल के ग्रामीणों को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए 40 से 75 किलोमीटर की दौड़ लगानी पड़ रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होली में मरीजों को आज तक अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिली है।
विज्ञापन

इसके चलते 14 पंचायतों की 15,000 की आबादी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भटकने को मजबूर है। हैरानी की बात है कि गर्भवती महिलाओं और अन्य मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए चंबा जाना पड़ रहा है। इसके चलते उनका पूरा एक दिन लग जाता है। साथ ही निजी वाहनों के जरिये उन्हें आवाजाही करनी पड़ती है। हालांकि, विभाग की मानें तो इस बारे में कई बार सरकार को सूचित किया गया है लेकिन अभी तक राहत नहीं मिली है। सीएचसी होली में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के कारण ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का तर्क है कि नेता उन्हें वोट बैंक के तौर पर ही इस्तेमाल कर रहे हैं। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम भारद्वाज ने कहा कि यह मामला ध्यान में है। होली में जल्द अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू करवाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें