बनीखेत (चंबा)। पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर तुन्नुहट्टी के समीप नाले में अज्ञात शव बरामद हुआ है। यह मामला बुधवार को सामने आया। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी बकलोह से टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान डीएसपी डलहौजी विशाल वर्मा भी मौजूद रहे।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल डलहौजी में रखा है। यहां शव को पहचान के लिए 72 घंटों तक रखा जाएगा। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार करवा दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि यह शव करीब दो दिन पुराना प्रतीत होता है। शव को स्कूल से घर जा रहे बच्चों ने देखा और मामले की सूचना दी। डीएसपी डलहौजी विशाल वर्मा का कहना है कि शव बरामद हुआ है। उन्होंने कहा कि अभी तक इसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।