फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकरोड़-चांजू मार्ग पर भूस्खलन होने से 15 घंटे यातायात रहा अवरूद्ध

विज्ञापन
नकरोड़-चाजू मार्ग को बहाल करने में जुटी मशीनरी। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चांज,तीसा (चंबा)। नकरोड़-चांजू मार्ग पर निरेड़ नाले में भूस्खलन होने से 15 घंटे तक यातायात अवरुद्ध रहा। मंगलवार रात 11 बजे उपरोक्त स्थान पर भूस्खलन होने से बड़ी-बड़ी चट्टानें सड़क पर गिर गई थी। इसकी सूचना मिलते ही लोनिवि के अधिकारी बुधवार सुबह मौके पर पहुंचे। इसके बाद सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता मार्ग बहाल होने तक मौके पर डटे रहे।
विज्ञापन

मार्ग बंद होने से तीन बसें चांजू से चंबा की तरफ रवाना नहीं हो पाई। इससे सवारियों को नाले के दूसरी तरफ जाकर अन्य वाहनों में सवार होकर गंतव्य के लिए रवाना होना पड़ा। अधिकारियों की कार्यकुशलता की वजह से शाम तीन बजे मार्ग यातायात के लिए बहाल हो सका। इसके बाद ही बसें और दर्जनों छोटे वाहन वहां से निकल पाए। इससे पहले भी वहां भूस्खलन होने से चट्टानें गिर गईं थी। इसके एक दिन बाद फिर इसी स्थान पर यातायात बाधित हो गया था। लोनिवि के कनिष्ठ अभियंता अंशु चौधरी ने बताया कि उपरोक्त मार्ग को यातायात के लिए बहाल करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें