फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: हुलानी नाला के पास खाई में मिला डीसी किन्नौर के पिता का शव

Fri, 20 Sep 2024 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
हुलानी नाला के पास खाई में मिला डीसी किन्नौर के पिता का शव
विज्ञापन

मणिमहेश यात्रा के दौरान 10 सितंबर से लापता थे भानी दास शर्मा
परिजनों ने कपड़ों से की पहचान, चंबा मेडिकल कॉलेज में हुआ पोस्टमार्टम
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। भरमौर-हड़सर-कुगति मार्ग पर हुलानी नाला के पास खाई में क्षत-विक्षत हालत में एक शव मिला है। फौरी तौर पर शव की शिनाख्त जिला कांगड़ा के धर्मशाला के सुधेड़ निवासी भानी दास शर्मा (67) के रूप में हुई है। मणिमहेश यात्रा के लिए घर से निकले बीडी शर्मा 10 सितंबर से लापता थे। वह किन्नाैर के उपायुक्त अमित शर्मा के पिता हैं। बताया जा रहा है कि परिजनों ने कपड़ों से शव की पहचान की। चंबा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार खाई में शव पड़ा होने की सूचना एमसी कंपनी के कामगार मेघनाथ, अमित और बिक्रमजीत ने पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि हुलानी नाला के पास वे काम कर रहे थे। मौके पर बदबू आ रही थी। खाई में थोड़ा नीचे जाकर देखा तो वहां एक व्यक्ति का शव पड़ा था। यह क्षत-विक्षत हालत में था। उधर, सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा लाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। उधर, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कुलवीर सिंह राणा ने शव मिलने की पुष्टि की है। सीएमओ डॉ. विपिन शर्मा ने बताया कि बरामद शव की शिनाख्त डीसी किन्नौर अमित शर्मा के लापता चल रहे पिता बीडी शर्मा के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। उधर, सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें