फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 दिनों से लापता चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का जलाशय में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। 13 दिनों से लापता चल रहे चंबा मेडिकल कॉलेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का चमेरा जलाशय में शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान अर्जुन कुमार (54) निवासी गांव व डाकघर चन्हौता के रूप में हुई है। अर्जुन कुमार पांच सितंबर को लापता हो गया था। परिजनों सहित अन्य रिश्तेदारों उसकी तलाश की लेकिन कहीं पर कोई सुराग नहीं मिला। इसको लेकर परिजनों ने पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवाई थी। स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ ने भी अर्जुन कुमार को तलाश करवाने के लिए दो दिन पहले जिलाधीश चंबा को ज्ञापन सौंपा था।
विज्ञापन

शनिवार शाम को पुलिस को सूचना मिली कि चनेड़ के पास चमेरा जलाशय में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को जलाशय से निकाला और शिनाख्त करवाने के लिए अर्जुन कुमार के परिजनों को बुलाया गया। जिन्होंने उसकी पहचान की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। रविवार को मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत शव परिजनों को सौंपा गया। चंबा थाना के प्रभारी शकीनी कपूर ने बताया कि चमेरा जलाशय में लापता अर्जुन कुमार का शव बरामद हुआ है। शुरूआती जांच में व्यक्ति की मौत हादसे की वजह से प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर मौत के सही कारणों का पता लग पाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
स्वास्थ्य विभाग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष गजिंद्र कुमार ठाकुर ने पुलिस विभाग से मांग की है कि अर्जुन कुमार की मौत को लेकर उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। उसकी मौत एक हादसा है या सोची समझी साजिश के तहत उसका मर्डर किया है। इसको लेकर पुलिस विभाग से उन्होंने निष्पक्ष जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें