फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपायुक्त ने सुनीं पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याएं

Fri, 18 Mar 2016 03:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, भरमौर (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल भरमौर में पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याओं से रूबरू होने के लिए उपायुक्त चंबा सुदेश कुमार मोक्टा की अध्यक्षता में लघु सचिवालय भरमौर में एक बैठक हुई। इसमें पंचायत प्रतिनिधियों ने पंचायत से संबंधित समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखी।
विज्ञापन


उपायुक्त ने समस्याओं के निपटारे को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों शीघ्र इनका हल करने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त ने कहा कि सभी पंचायतों में चलाए जा रहे कार्यों का रिकॉर्ड रखा जाए। इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि सभी पंचायतों में कोर्ट रूम जरूर लगाएं।

मनरेगा के तहत ज्यादा से ज्यादा बजट व्यय करें। खणी पंचायत के उपप्रधान ने इस मौके उपायुक्त के समक्ष यह मांग रखी कि यहां पर बीते कुछ वर्ष पहले केंद्र सरकार द्वारा एकलव्य स्कूल खोलने की घोषणा की थी। जिसके लिए जमीन भी ली जा चुकी है। लेकिन एकलव्य स्कूल का काम शुरू नहीं हो पाया है। इस मौके पर एसपी चंबा वीरेंद्र तोमर, एसडीएम भरमौर जितेंद्र कंवर समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें