चंबा। जिले में रविवार को 12 वर्षीय बच्ची समेत कोरोना के 23 नए मामले सामने आए हैं। इनमें उपायुक्त चंबा की 12 वर्षीय बेटी भी शामिल है। उपायुक्त चंबा और उनकी पत्नी के पहले ही कोरोना संक्रमित हो चुके हैं और अब जांच करने पर उनकी बेटी भी पॉजिटिव आई हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने तय सुविधा के मुताबिक नए संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को 131 सैंपलों की जांच रैट के माध्यम से की। इसमें नौ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आरटीपीसीआर में जांचे 154 सैंपलों में नौ सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। दूसरी तरफ 30 मरीजों ने कोरोना को मात देने में सफलता पाई है। जिले में वर्तमान में सक्रिय मरीजों की संख्या 303 हो गई है।
जानकारी के अनुसार नए मामले हरदासपुरा, मेडिकल कॉलेज चंबा, बियूठा, जुखराड़ी, करियां, सुरंगाणी, खुशनगरी, सराहन, जुलाहकड़ी, साहो, चनोर और लाहडू़ से सामने आए हैं। सीएमओ चंबा डॉ. कपिल शर्मा ने लोगों से आह्वान किया है कि वे नियमों की पालना करें।