चुराह (चंबा)। पुलिस थाना तीसा में एक बेटी ने अपनी मां की गुमशुदगी की शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर महिला की तलाश आरंभ कर दी है।
पुलिस को सौंपी शिकायत में हीना निवासी देवीकोठी तहसील चुराह जिला चंबा ने पुलिस को बताया कि उनकी मां गीतो देवी पत्नी कुलदीप नौ मार्च को अपने रिश्तेदारों के घर गई थीं। वहां से वह बिना किसी को बताए कहीं चली गईं और अब तक नहीं लौटी हैं। बेटी ने बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर हर रिश्तेदार और सगे-संबंधियों को फोन कर मां के बारे में जानकारी हासिल की लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी है। आखिरकार थकहार कर उन्होंने पुलिस में मां की गुमशुदगी की शिकायत की है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि चुराह से एक महिला की गुमशुदगी की शिकायत मिली है। पुलिस ने अपने स्तर पर महिला की तलाश शुरू कर दी है।