चंबा। राधाष्टमी के शाही स्नान के लिए दशनाम की पवित्र छड़ी शनिवार को चंबा से रवाना होगी। इस पवित्र छड़ी यात्रा की अगुवाई दशनाम अखाड़ा के महंत यतिंद्र गिरि करेंगे।
इस छड़ी यात्रा में शामिल होने के लिए देश के विभिन्न अखाड़ों से साधु-संत चंबा पहुंचना शुरू हो चुके हैं। वे छड़ी के साथ मणिमहेश में बड़ा शाही स्नान करने के लिए रवाना होंगे।
वीरवार को प्रेस वार्ता में महंत यतिंद्र गिरी ने बताया कि छड़ी यात्रा विभिन्न पड़ावों से होकर 23 सितंबर की शाम को डल झील पहुंचेगी। यहां राधाष्टमी का शाही स्नान होगा। परंपरा के मुताबिक हर वर्ष जिला मुख्यालय से राधाष्टमी के शाही स्नान के लिए दशनाम छड़ी मुख्यालय से विधिवत तरीके से पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा के जरिये मणिमहेश के लिए रवाना होती है। इस छड़ी यात्रा के तमाम प्रबंध प्रशासन की ओर से किए जाते हैं। छड़ी यात्रा के दौरान उपायुक्त भी विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे। छड़ी का पहला पड़ाव जुलाहकड़ी स्थित राधाकृष्ण मंदिर में होगा। इस छड़ी को सनातन धर्म का भी प्रतीक माना जाता है।