फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला मंच पर हादसा: दशरथ ने हंसते हुए कहा- आपके लिए दे दूंगा प्राण... और सच में ही तोड़ दिया दम, वीडियो

Wed, 24 Sep 2025 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा

सार

 Heart Attack Video :राजा ने हंसते-हंसते हुए कहा, आपके लिए प्राण भी न्योछावर कर दूंगा...। और कुछ ही पल में सचमुच मंच पर राजा दशरथ बने कलाकार मुगला के शिव महाजन ऋषि के कंधे पर बेसुध हो गए। 
विज्ञापन
रामलीला में दशरथ का किरदार निभा रहे कलाकार की मंच पर माैत। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के चंबा में  रामलीला मंचन के दाैरान  मंच पर राजा दशरथ और ऋषि विश्वमित्र में संवाद चल रहा था। ऋषि ने पूछा दशरथ मेरे लिए क्या कर सकते हो। राजा ने हंसते-हंसते हुए कहा, आपके लिए प्राण भी न्योछावर कर दूंगा...। और कुछ ही पल में सचमुच मंच पर राजा दशरथ बने कलाकार मुगला के शिव महाजन ऋषि के कंधे पर बेसुध हो गए। माहाैल अफरा-तफरी वाला बन गया। शिव महाजन को बेसुध देख तुरंत उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

Trending Videos

प्रथम दृष्टया से माैत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार चंबा के चाैगान में रामलीला के मंच पर जब राजा दशरथ बने कलाकार शिव महाजन ने साथी कलाकार के कंधे पर सिर टिकाया तो कुछ क्षणों तक दर्शकों और कलाकारों को लगा कि यह अभिनय का हिस्सा है, लेकिन जब कोई हरकत न हुई तो साथ मंचन कर रहे ऋषि की भूमिका वाले कलाकार ने उन्हें उठाने का प्रयास किया। आवाज देने पर अन्य कलाकार तुरंत मंच पर पहुंचे और शिव को संभालते हुए निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज ले गए।
विज्ञापन

यह था आखिरी संवाद
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भर्ती कर लिया। कुछ देर बाद उनका निधन हो गया। दशरथ की भूमिका निभाने वाले कलाकार की मौत पर रामलीला का माहौल गमगीन हो गया। इसके चलते दूसरे नवरात्र पर होने वाला मंचन अब बुधवार के लिए स्थगित कर दिया है। रामलीला मंचन के दाैरान राजा दशरथ बने शिव महाजन ने ऋषि विश्वामित्र से कहा कि आप ज्ञानी ऋषि हैं। आप ज्यादा से ज्यादा मेरा राज्य मांग सकते हैं या मेरे प्राणों को मांग सकते हैं। आप जैसे महर्षि के लिए मैं हंसते-हंसते अपने प्राण भी न्योछावर कर सकता हूं। यह कहते ही दशरथ का अभिनय कर रहे शिव महाजन ने दरबार में ऋषि के कंधे पर अपना सिर रख दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें