फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: डलहौजी के 70 गांवाें में पसरा अंधेरा, 18 मार्गाें में थमे पहिये

Mon, 06 Jul 2026 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में गत रात हुई बारिश से पटरी उतरी व्यवस्था, लोगों की बढ़ रहीं मुसीबतें
विज्ञापन

भटियात उपमंडल में पांच पेयजल योजनाएं प्रभावित, क्षेत्र में पड़ने लगा जल संकट

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले में बीती रात हुई बारिश के चलते व्यवस्था पटरी से उतर गई है। इसके चलते लोगों की दुश्वारियां बढ़ती जा रही हैं। बारिश के कारण उपमंडल डलहौजी में 14 ट्रांसफार्मर ठप होने से करीब 70 गांवों के अंधेरा पसर गया। बोर्ड की टीमें बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी हैं। भटियात उपमंडल में पांच पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। इससे क्षेत्र की करीब बीस पंचायतों में जल संकट गहरा गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चंबा मंडल में आठ मार्ग बंद हुए थे। इनमें तीन मार्गाें को बहाल कर दिया है जबकि पांच मार्गों को बहाल करने के प्रयास जारी हैं। तीसा में भी 12 में से छह मार्ग बहाल हो गए हैं। सलूणी में तीन में से एक मार्ग बहाल हुआ है। भरमौर में अवरुद्ध सात मार्गों में से पांच मार्ग अभी भी बाधित हैं। विभागीय मशीनरी मार्गों को बहाल करने में जुटी है। गौरतलब है कि बरसात के आगमन के बाद अब बारिश का दौर जारी है। इस कारण व्यवस्था पटरी से उतर रही है। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि समस्त उपमंडल अधिकारियों को बरसात के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। व्यवस्था बहाली का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें