फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाद से देवदार के हरे-भरे पेड़ों को नुकसान

विज्ञापन
खज्जियार में देवदार के हरे जंगल में फेंकी झील की गाद। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। खज्जियार झील के जीर्णोद्धार के लिए दर्जनों देवदार के पेड़ों को बलि चढ़ाया जा रहा है लेकिन, वन्य प्राणी विभाग आंखें मूंद कर बैठा है। झील से गाद निकालने के लिए निजी ठेकेदार को काम आवंटित किया गया है। ठेकेदार झील से गाद निकालकर खज्जियार पार्किंग और देवदार के पेड़ों के साथ फेंक रहा है। इससे देवदार के पेड़ गाद में दब रहे हैं। इसकी वजह से पेड़ों के सूखने का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन

पार्किंग में गाद भरने से कीचड़ जमा हो गया है। पर्यटकों को पार्किंग में गाड़ी खड़ी करना मुश्किल हो रहा है। पार्किंग दलदल में तबदील हो चुकी है। पर्यटक वहां आवाजाही नहीं कर पा रहे हैं। हैरानी इस बात की है कि वन्य प्राणी विभाग की ओर से जिस ठेकेदार को झील से गाद निकालने का कार्य सौंपा गया है, वह विभाग को सूचित किए बिना गाद को देवदार के जंगल में फेंक रहा है जबकि, गाद की मात्रा देखकर ठेकेदार को काम की पेमेंट होनी चाहिए।
खज्जियार में ठेकेदार अपनी मनमर्जी से कार्य करके देवदार के हरे-भरे जंगल को बरबाद करने में लगा है। ऐसे ही चलता रहा तो आने वाले समय में गाद में दबने से दर्जनों देवदार के पेड़ सूख जाएंगे। स्थानीय लोगों ने देवदार के जंगल में गाद फेंकने वाले ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

वन्य प्राणी विभाग के डीएफओ राजीव कुमार ने बताया कि उनके ध्यान में मामला लाया गया है। जल्द देवदार के जंगल में गाद फेंकने वाले ठेकेदार को जुर्माना ठोंका जाएगा। साथ ही जंगल में गाद फेंकने पर रोक लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें