फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महादेवा हो महादेवा पर बजी तालियां, सुनील राणा ने जीता दिल

Sat, 30 Jul 2016 09:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
मिंजर मेले की छठी सांस्कृतिक संध्या हिमाचली गायक सुनील राणा के नाम रही। इस मौके पर सुनील राणा ने एक के बाद एक हिमाचली गाने गाकर दर्शकों की तालियां और वाहवाही लूटी। काछा चढुआ पुहाड़ा जो, महादेवा हो महादेवा, नच्चे धुडुआ जटा वो खिलारी हो समेत कई पहाड़ी गीत पेशकर खूब तालियां बटोरी। सातवीं सांस्कृतिक संध्या में वनमंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए और उन्होंने सांस्कृतिक संध्या का खूब लुत्फ उठाया।
विज्ञापन


इससे पहले मुसाधा गायन से मिंजर मेला सांस्कृतिक संध्या का विधिवत रूप से आगाज हुआ। जिसके बाद जीवन म्यूजिकल ग्रुप पांगी, चामुंडा सांस्कृतिक दल देवीकोठी, शिव शक्ति म्यूजिकल ग्रुप देवीकोठी ने धमाकेदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंच तक खींचा। जैसे जैैसे समय बीतता जा रहा था। वैसे वैसे पंडाल में दर्शकों की संख्या में इजाफा हो रहा था। शर्मा म्यूजिकल ग्रुप शिमला की ओर से कंकरिया मार के जगाया व इस ग्रां देया लंबरदारा गानों पर पारंपरिक नृत्य किया।

तत्पश्चात फलक महाजन, भटियात सांस्कृतिक दल व कुंजड़ी मल्हार कार्यक्रमों ने सांस्कृतिक संध्या को चरम पर ले जाने का काम बखूबी किया। निधिया राम ने नच मेरिए घुंघरिए, चंबा वार की नदिया पार व आई गेआ सोन दा महीना गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर एनआईएफटी की ओर से जबरदस्त फैशन शो प्रस्तुत किया गया। जिसे सभी दर्शकों ने काफी सराहा। सतीश गौतम ने मिलने जो आया चैंचलो व गौरी दा चित्त लगा चंबे दी धारा जैसे लोकप्रिय गाने गाकर सबका मनोरंजन किया। वहीं गद्दी सांस्कृतिक दल रुणुहकोठी के शुभ रात उड़ी ओ चिड़िए व भेड़ा तेरेया पालनुआ जैसे पहाड़ी गानों पर नृत्य भी दर्शकों को खूब भाया। इसके बाद प्राइम टाइम में हिमाचली लोक गायक सुनील राणा एक के बाद एक धमाकेदार प्रस्तुति देकर दर्शकों की दिल जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें