फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमेरा चरण तीन के प्रभावितों ने तोड़ा क्रमिक अनशन

Sun, 21 Feb 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ गरोला (चंबा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
उपतहसील भरमौर में चमेरा तीन परियोजना से प्रभावित प्रभावितों ने रविवार के क्रमिक अनशन तोड़ दिया।
विज्ञापन


इसके लिए बाकायदा अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी चंबा शुभकरण सिंह व चमेरा परियोजना तीन के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन की अगुवाई में परियोजना प्रभावित व परियोजना प्रबंधन में हुए समझौते में परियोजना ने प्रभावितों की मांगों को पूरा करने के लिए दो सप्ताह का समाय मांगा है। जिस पर परियोजना प्रभावितों ने राजी होते हुए चेता दिया है कि अगर प्रशासन परियोजना प्रबंधन से प्रभावितों को मुआवजा और रोजगार दिलाने में नाकाम रहता है तो अगला धरना प्रदर्शन जिला प्रशासनिक कार्यालय के परिसर में किया जाएगा।

 इस मौके पर मौजूद परियोजना प्रभावितों में ललित ठाकुुर, रमेश शर्मा, देवी लाल, कर्म देव, महिंद्र सिंह, राकेश शर्मा व किशन चंद सहित अन्य प्रभावितों ने बताया कि उनके घर परिवार और जगह जमीन परियोजना की भेंट चढ़ गई है। जिस पर परियोजना प्रबंधन ने प्रभावितों को उचित मुआवजा और रोजगार देने का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक कई लोगों को परियोजना प्रबंधन ने न तो मुआवजा दिया है और नहीं रोजगार। फलस्वरूप परियोजना प्रभावितों ने परियोजना प्रबंधन के खिलाफ संघर्ष का बिगुल फूंकने का मन बना लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी शुभकरण सिंह ने बताया कि परियोजना प्रभावितों को उनका हक दिलाया जाएगा। इस बारे में परियोजना प्रबंधन से बात चल रही है। तय समय सीमा के भीतर इसका उचित हल निकाल आएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें