पिता की प्रताड़ित बच्चियां शुक्रवार को चाइल्ड लाइन समन्वयक कपिल शर्मा की अगुवाई में उपायुक्त सुदेश मोख्टा से मिलीं। बच्चियों ने उनके साथ हो रहे अत्याचार के बारे में उपायुक्त को अवगत करवाया।
बच्चियों ने बताया कि वे पांच बहनें और एक भाई है। माता की मृत्यु हो चुकी है। पिता ने एक अन्य औरत (जिसकी दो लड़कियां थीं) को भी घर में रख लिया। छह महीने तक तो सब कुछ ठीक रहा।
उसके बाद उसका पिता पांचों बहनों को प्रताड़ित करने लगा। बच्ची ने बताया कि पिता के अत्याचार से तंग आकर उसकी दो बहनों ने शादी कर ली। इसके बाद पंचायत ने फैसला लिया कि उनका भाई अपने दादा दादी के साथ रहेगा।
वो दो बहनें अपने पिता के साथ और उसकी छोटी बहन अपनी बुआ के पास रहेगी। बच्ची ने बताया कि उसके बाद दोनों बहनों पर पिता का अत्याचार और बढ़ गया। उन्हें पढ़ाने के बजाय घर के कामों में ही लगा दिया।
इस बात की जानकारी स्थानीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को लगी। लिहाजा, वे दोनों बच्चियों को साथ ले आए और उपायुक्त के समक्ष पेश किया। चाइल्ड लाइन ने उपायुक्त सुदेश मोख्टा से आग्रह किया है कि इन बच्चियों को बालिका आश्रम में रखा जाए। साथ ही उसके पिता के खिलाफ कार्रवाई की जाए।