फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रठियार में युवती व पुखरी में महिला को सांप ने डसा

Sun, 09 Oct 2016 07:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा के रठियार में एक युवती व पुखरी में एक महिला को सांप ने डस लिया है। जिसके बाद इनका उपचार क्षेत्रीय चिकित्सालय चंबा में चल रहा है।
विज्ञापन


पहले मामले में पीड़िता आशा पुत्री शोभिया को उस समय सांप ने डस लिया। जब वह खेतों में काम कर रही थी। अचानक आशा को किसी के काटे जाने का आभास हुआ और उसने नजदीक एक सांप को देखा। जिसके बाद आशा ने सीधे सारी बात अपने परिजनों को बताई।

जहां से परिजन उसे चिकित्सालय ले आए। जहां पर आवश्यक जांच करने के बाद सांप के डंसे जाने पुष्टि हुई। वहीं दूसरे मामले में पुखरी में पीड़िता मुन्नो देवी को उस समय सांप ने डस लिया। जब वह घर के साथ लगते खेतों में सब्जियां तोड़ रही थी। इसी दौरान घास के झुरमुट में छिपे सांप ने मुन्नो देवी को डस लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिहाजा मुन्नो के परिजन उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय चंबा ले आए। जहां पर तुुरंत पीड़िता को स्वास्थ्य उपचार दिया गया। क्षेत्रीय चिकित्सालय चंबा के चिकित्सा अधीक्षक जीवानंद चौहान ने बताया कि स्वास्थ्य उपचार मिलने के बाद  पीड़ितों की हालत में सुधार हो रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें