फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैराग्लाइडिंग करते हादसा, पायलट, पर्यटक घायल

Sun, 07 May 2017 10:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से विख्यात पर्यटन स्थल खज्जियार में पैराग्लाइडिंग करते वक्त पायलट और पैराग्लाइर बिजली की हाई वोल्टेज तार से टकरा गए। इससे दोनों घायल हो गए हैं।
विज्ञापन


पायलट की पहचान जोगिंद्र कुमार निवासी धबेली के रूप में हुई है। उसे डलहौजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। पैराग्लाइडर पर्यटक पंजाब का बताया जा रहा है। उसे पठानकोट के लिए रेफर किया गया है।

यहां पहले भी अमृतसर का एक पर्यटक पैराग्लाइडिंग के दौरान अपनी जान गंवा चुका है और कई पर्यटक गंभीर रूप से घायल भी हो चुके हैं। बावजूद यहां पैराग्लाइडिंग की जा रही है। हाल ही में एक पैराग्लाइडर पेड़ों के बीच में फंस गया था।
विज्ञापन


प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए पहले ही खज्जियार में पैराग्लाइडिंग पर रोक भी लगा दी थी। बावजूद इसके खज्जियार में पैराग्लाइडिंग का दौर बदस्तूर जारी है।

डीएसपी चंबा (मुख्यालय) वीर बहादुर ने बताया कि इस घटना को लेकर पुलिस ने अपनी ओर से एक रिपोर्ट तैयार कर ली है। अभी तक किसी व्यक्ति ने मामले की शिकायत नहीं की है। अगर कोई शिकायत करता है तो पुलिस कार्रवाई करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें