फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी के 107 पदों के लिए पहले दिन 85 ने भरे पर्चे

Tue, 15 Dec 2015 07:00 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
नामांकन दाखिल करने के पहले दिन एसडीएम और तहसील कार्यालयों में खूब रौनक रही। ढोल-नगाड़ों से दूर शांतिपूर्वक उम्मीदवार अपने-अपने नामांकन दाखिल करते रहे। मंगलवार को चंबा जिला में पंचायत समिति के 107 पदों के लिए 85 उम्मीदवारों ने अपने-अपने नामांकन दाखिल किए हैं। इनमें से चंबा और भटियात विकास खंड में 24-24 नामांकन दाखिल हुए हैं।
विज्ञापन



 भटियात में बीडीसी के सबसे ज्यादा 30 पदों पर चुनाव हो रहे हैं। बीडीसी के नामांकन तहसील कार्यालय में जमा किए गए।  चंबा विकास खंड में बीडीसी की 18 सीटें हैं। इनमें पहले दिन 24 लोगों ने नामांकन दाखिल किया। जबकि मैहला में 21 पदों के लिए 15 नामांकन आए। सलूणी में बीडीसी के बीस पदों के लिए 14 उम्मीदवारों ने पहले दिन अपने-अपने नामांकन दाखिल किए हैं। वहीं, तीसा के 18 पदों के लिए आठ लोगों ने पर्चे भरे।


चंबा में सुबह से ही नामांकन दाखिल करने वालों की भीड़ लगी हुई थी। खंड विकास कार्यालय में बीडीसी के नामांकन के लिए तहसीलदार चंबा मौजूद थे। यहां अलग-अलग टोलियां में उम्मीदवार पहुंच रहे थे। निर्धारित नियमों का पालन करते हुए सभी ने शांतिपूर्वक तरीके से अपना-अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के दौरान पूरा जिला में कहीं से भी आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की कोई शिकायत नहीं आई है। आने वाले दो दिनों में उम्मीदवारों के नामांकन भरने में तेजी आने की संभावना है।
विज्ञापन


इनसेट...
शांतिपूर्वक दाखिल करें नामांकन : नेगी
जिला पंचायत अधिकारी एमएस नेगी का कहना है कि पंचायत चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का प्रारूप तय कर दिया गया है। सभी उम्मीदवारों को नियम का ध्यान रखना होगा। शांतिपूर्वक तरीके से नामांकन दाखिल करने होंगे। उन्होंने बताया कि चुनाव निगरानी के लिए टीम का गठन किया गया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें