फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौरा पड़ने से चूल्हे में गिरा युवक, 50 प्रतिशत झुलसा

Wed, 23 Mar 2016 08:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
जनजातीय क्षेत्र भरमौर में एक व्यक्ति आग की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गया है। जिसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल चंबा रेफर किया गया है। घायल की पहचान दिनेश कुमार पुत्र कर्मचंद निवासी औरा के रूप में हुई है।
विज्ञापन


दिनेश के भाई रमेश कुमार ने बताया कि उसे दौरे पड़ते थे। बुधवार को घर में वह अकेला था। इस दौरान उसे दौरा पड़ गया और वह चूल्हे में गिरकर बुरी तरह से झुलस गया। आसपास के लोगों ने उसे आग से बचाया और बाद में परिजन घायल को अस्पताल ले आए।

भरमौर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. विपुल ने बताया कि उपचार के बाद घायल को चंबा रेफर कर दिया गया है। दिनेश कुमार आग से 50 प्रतिशत तक झुलस चुका है और उसका उपचार भरमौर में संभव नहीं है। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे चंबा रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें