फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेही में एक किलोग्राम चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार

Mon, 06 Jun 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा-तीसा मार्ग पर ब्रेही में पुलिस ने नाके के दौरान एक युवक को एक किलो चरस के साथ पकड़ा है।
विज्ञापन


रविवार को पुलिस ने ब्रेही में नाका लगाया हुआ था। इस दौरान सड़क से गुजरने वाले सभी वाहनों की जांच की जा रही थी। उसी दौरान एक युवक बैग लेकर वहां से गुजर रहा था। पुलिस को देखकर युवक वहां से भागने लगा। युवक को भागते हुआ देखकर पुलिस को शक हुआ और उसे पकड़ कर उसके बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बैग के अंदर एक किलो चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस के साथ आरोपी को हिरासत में लेकर सदर थाना चंबा पहुंचाया।
विज्ञापन


मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि रविवार को चंबा-तीसा मार्ग पर ब्रेही में नाके के दौरान पुलिस ने एक किलो चरस के साथ आरोपी को पकड़ा है। आरोपी की पहचान मियां माही पुत्र नूर अहमद निवासी गांव ज्यूरी डाकघर चरड़ा तहसील चुराह के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें