फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेही पिकअप हादसे के घायल की उपचार के दौरान मौत

Fri, 26 Aug 2016 09:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रेही पिकअप हादसे में घायल व्यक्ति की वीरवार देर रात क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार करीब सप्ताह पूर्व ब्रेही में पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। जिसमें सवार केसर पुत्र नारायण सिंह निवासी गैहरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया था।
विज्ञापन


क्षेत्रीय अस्पताल चंबा में प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। टांडा में भी उसका इलाज नहीं होने के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसके बचने की उम्मीद को न के बराबर बताया। वहां से निराश होकर उसके परिजन उसे वापस क्षेत्रीय अस्पताल चंबा ले आए। लेकिन वीरवार रात उसकी मौत हो गई। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जीवानंद चौहान ने बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल में उपचाराधीन पिकअप हादसे के घायल ने वीरवार रात के समय अपने प्राणों को त्याग दिया। जिसकी सूचना पुलिस को दे दी गई।

उधर, पुलिस प्रवक्ता एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पिकअप हादसे के घायल की मृत्यु की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उसका शव हिरासत में लेकर शुक्रवार को शव का पोस्ट मार्टम करवाया। पोस्ट मार्टम करवाने के बाद शव को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें