फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुगला में पार्किंग की कमी से लोग परेशान

Tue, 22 Dec 2015 05:50 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला मुख्यालय के साथ लगते मुगला में छोटे-बड़े वाहनों के लिए पार्किंग न होने से वाहनों को खड़ा करने में काफी परेशानी हो रही है। कार, ट्रक, टिप्पर व अन्य बड़े वाहनों को सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़ा करना पड़ता है। इस कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


मुगला में पार्किंग स्थल न होने के कारण मजबूरन वाहन मालिकों को अपनी गाड़ी को सड़क के किनारे खड़ा करना पड़ता है जिससे सड़कों में प्रतिदिन जाम देखने को मिलता है।



 स्थानीय लोगों रमेश, करण, विनोद, जोगिंद्र, यशपाल, महेश, अरुण, जितेंद्र, कार्तिक ने बताया कि कई बार मार्ग पर वाहन खड़े होने के कारण कई हादसे होते हुए बच चुके हैं। उन्होंने कहा कि कई बार जिला प्रशासन तथा नगर परिषद के नुमाइंदों को पार्किंग की समस्या से अवगत करवाया जा चुका हैं, लेकिन अब तक मुगला में पार्किंग बनाने के लिए कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मुगला में जल्द से जल्द पार्किंग स्थल बनाया जाए ताकि लोगों को अपने वाहनों को सड़क किनारे नहीं खड़ा करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें