फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने नियम उल्लंघन पर 35 वाहन चालकों के चालान काटे

Mon, 07 Dec 2015 07:17 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 चंबा और इसके आसपास के क्षेत्रों में नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले पैंतीस वाहन चालकों को यह करतूत महंगी पड़ी। पुलिस ने चंबा मुख्यालय, शीतला पुल, मुगला, हरदासपुरा, करीयां, भरमौर चौंक, बालू, परेल व सुल्तानपुर में नाकेबंदी करके नियमों का उल्लंघन  करने वाले वाहन चालकों को नियमों का पाठ पढ़ाया। साथ ही इस अनियमितता को करने  के आरोप में उनसे लगभग तेरह हजार एक सौ रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। 
विज्ञापन



इसकी पुष्टि करते हुए डीएसपी चंबा वीर बहादुर ने बताया कि वाहन व सड़क परिवहन नियमों का पालन अति आवश्यक है। इनका उल्लंघन करने के वालों के खिलाफ छेड़ा गया अभियान आगामी भविष्य में भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें