फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढांक में गिरने से व्यक्ति की मौत

Fri, 09 Dec 2016 09:54 PM IST
ब्यूरो/ चंबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पनेला गांव में वीरवार रात को एक व्यक्ति की ढांक में गिरने से मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार बालो राम पुत्र नेत्र सिंह निवासी पनेला वीरवार को अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में भाग लेने के लिए गया था। देर रात जब वह शादी से वापस लौट रहा था तो गांव के पास पांव फिसलने से वह ढांक में गिर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसी रास्ते से गुजर रहे गांव के अन्य लोगों ने ढांक में मोबाइल की लाइट को देखा तो उन्हें कुछ संदेह हुुआ। ग्रामीण ढांक में उतरे तो वहां पर बालो राम मृत पड़ा हुआ मिला।
विज्ञापन


ग्रामीणो ने उसके परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल चंबा पहुंचाया। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी चंबा वीर बहादुर सिंह ने बताया कि पनेला गांव में ढांक में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें