फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा में वकीलों ने बंधक बनाए डीसी, जानिये क्यों

Mon, 24 Apr 2017 10:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा।
विज्ञापन
agitation - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
तहसील कार्यालय के सामने बनाए जा रहे टैक्सी बुकिंग केंद्र को लेकर बार एसोसिएशन उखड़ गई है। सोमवार को बार एसोसिएशन के सदस्यों ने बुकिंग केंद्र को उखाड़ दिया। साथ ही वकीलों ने कार्यालय जा रहे उपायुक्त की गाड़ी को रोक लिया।
विज्ञापन


करीब दो घंटे तक उन्हें घेरे रखा। वकीलों ने उपायुक्त के खिलाफ नारेबाजी भी की। दो घंटे घेरे में रहने के बावजूद उपायुक्त सुदेश मोख्टा कार्यालय समय पर नहीं पहुंच पाए। टैक्सी यूनियन के सदस्य उपायुक्त के पक्ष में उतर आए और उन्होंने उपायुक्त जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए।

करीब दो घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच पुलिस और प्रशासन के अन्य अधिकारी लाचार नजर आए। उपायुक्त खुद वकीलों से शांत रहने का आह्वान करते रहे। बार एसोसिएशन के पदाधिकारी विवादित जगह को कोर्ट परिसर की जमीन बता रहे थे और इस जगह किसी भी तरह का बूथ बनाने से इंकार कर रहे थे।
विज्ञापन


विवाद को सुलझाने के लिए उपायुक्त ने बार एसोसिएशन और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों को कार्यालय बुलाया। निर्णय लिया कि टैक्सी बुकिंग केंद्र को अन्य स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा। फैसले के बाद अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन बंद किया। 
.....
बूथ पर बार एसोसिएशन को थी आपत्ति : उपायुक्त
उपायुक्त सुदेेश मोख्टा ने बताया कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए कोर्ट परिसर के पास बूथ केंद्र बनाया जा रहा था। इसे लेकर बार एसोसिएशन ने अपनी आपत्ति जताई है। 
....
बूथ बनाने का विरोध किया : बार एसोसिएशन 
बार एसोसिएशन के प्रधान मदन रावत ने बताया कि कोर्ट परिसर में टैक्सी बूथ का निर्माण किया जा रहा था। इसका एसोसिएशन ने विरोध किया है। 
...
टैक्सी यूनियन को मिले बूथ : चौणा
टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष राकेश चौणा ने बताया कि शहर में टैक्सी यूनियन के पास कोई बूथ नहीं है। उन्होंने उपायुक्त से मांग की थी। प्रशासन ने उन्हें तहसील के सामने बूथ बनाने की इजाजत दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें