फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूंर में आग से छह मकान राख

Sun, 13 Nov 2016 10:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंबा
विज्ञापन
आग लगने से हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भरमौर उपमंडल की कूंर पंचायत में भीषण अग्निकांड से छह मकान जलकर राख हो गए। आग बुझाते तीन लोग भी झुलसे गए हैं जिन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल चंबा लाया गया है।
विज्ञापन


आग की घटना रविवार शाम करीब सात बजे उस समय हुई जब ज्यादातर लोग घर में मौजूद थे। सबसे पहले आग रोशन लाल के घर में भड़की और देखते ही देखते अन्य घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। रोशन लाल, रमेश चंद, उत्तम चंद, हरनाम, चतरो राम और नंदू राम के मकान पूरी तरह से जलकर राख हो गए हैं। आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।

पंचायत प्रधान कल्पना देवी ने आग लगने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आग लगने के बाद प्रशासन और अग्निशमन विभाग को सूचना दे दी गई है। देर शाम करीब पौने नौ बजे तक अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंच गई थी और आग पर काबू पा लिया गया है। आग से करोड़ों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


अग्निशमन विभाग के प्रभारी कैलासो राम ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही तुरंत गाड़ी को कूंर रवाना कर दिया है। हादसे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें