पंचायती राज विभाग के दिशा निर्देशानुसार ग्राम पंचायत सिल्लाघ्राट में नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों को प्रधान आशा कुमारी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में ग्राम पंचायत सिल्लाघ्राट के सभी वार्ड सदस्यों ने शपथ ग्रहण की। वार्ड सदस्य टेक सिंह, रूकमदीन, हसनबीबी, आयेशा, अनु, बबली देवी, चंचला देवी और इस्माइल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
शपथ ग्रहण करवाने के बाद नवनिर्वाचित प्रधान आशा कुमारी ने पंचायत के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकता बताई। साथ ही पंचायत चुनाव में भारी बहुमत से जीताने के लिये सभी मतदाताओं का धन्यवाद किया। आशा कुमारी ने कहा कि पंचायत के विकास में उनकी ओर से कोई भी कमी नहीं आने दी जायेगी। पंचायत में सड़कों का निर्माण, शिक्षा के लिये पाठशाला का निर्माण और बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का उचित प्रबंध करवाया जायेगा। उन्होंने समस्त विभागों से पंचायत में समान विकास करवाने का आग्रह किया।