फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी स्टैंड के सामने सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग

Thu, 28 Jan 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
टैक्सी स्टैंड में सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिये टैक्सी यूनियन के सदस्य पुलिस अधीक्षक विरेंद्र तोमर से मिले। शिव भूमि टैक्सी यूनियन के प्रधान राकेश चौणा ने बताया कि चंबा टैक्सी स्टैंड में आज तक सीसीटीवी कैमरे व बूथ की व्यवस्था नहीं हो पाई है। इस कारण बाहर से आने वाली सवारियों की कोई भी पहचान नहीं हो पाती।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चंबा से बाहर सवारी छोड़ने गये दो टैक्सी चालक अपनी जान गवां चुके हैं। इसलिये चंबा के टैक्सी चालक बाहर जाने से डर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पूर्व गग्गल टैक्सी स्टैंड में भी इसी तरह का हादसा सामने आया है। उन्होंने कहा कि चंबा टैक्सी स्टैंड के सामने सीसीटीवी कैमरा लग जाए तो बाहर से आने वाली सवारियों व शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा सकती है।

उन्होंने पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया कि टैक्सी स्टैंड के सामने जल्द सीसीटीवी कैमरा लगाने की व्यवस्था करवाई जाये। ताकि चंबा के टैक्सी चालकों को बाहर से आने वाली सवारियों को छोड़ते समय किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। इस मौके पर संजय महाजन, राकेश कुमार, मनोज कुमार, सुरेश, योगराज, कमल, अजय सहित अन्य टैक्सी चालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें