फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग लड़की की शादी का मामला पालमपुर किया स्थानांतरित      

Fri, 12 May 2017 09:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला में बीते दिनों सामने आए 17 वर्षीय किशोरी के विवाह का मामला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र ठाकुर ने पुलिस थाना पालमपुर को स्थानांतरित कर दिया है। जानकारी अनुसार सात मई को पालमपुर में चंबा की 17 वर्षीय किशोरी की शादी होने का मामला सामने आया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग के
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी वीरेंद्र सिंह आर्य ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। 

इसके बाद महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने पालमपुर से घर वापस पहुंचे परिजनों की काउंसिलिंग की। जिस लड़के के साथ अभिभावकों ने 17 वर्षीय किशोरी की शादी करवाई है वह लुधियाना में काम करता है।        

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि यह मामला पुलिस थाना पालमपुर को फारवर्ड कर दिया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि पुलिस में मामले की शिकायत 10 मई को दर्ज करवा दी गई थी। ब्‍यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें