फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलेरा में ऑल्टो खाई में गिरी, दो भाइयों की मौत

Thu, 07 Jul 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलेरा के पास ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हो गई। दोनों सगे भाई थे। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार रात नौ बजे ऑल्टो कार कल्हेल की तरफ जा रही थी। उसी दौरान मंगलेरा के पास पहुंचने पर अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा पहुंची। हादसे के बाद इकट्ठा हुए लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल चंबा पहुंचाया। जहां पर मौजूद डॉक्टरों ने घायलों का उपचार किया। आतीश खान पुत्र प्यार मोहम्मद निवासी गांव कुरमुड ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


वहीं आशक अली की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के अन्य दो घायल सलीम मोहम्मद पुत्र रोशन दीन निवासी गांव सोह डाकघर कल्हेल और हमीद पुत्र हाश्मदीन निवासी कल्हेल क्षेत्रीय अस्पताल में उपचाराधीन हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जीवानंद चौहान ने बताया कि बुधवार रात के समय कार दुर्घटना के घायलों को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। जिसमें से एक घायल ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। एक हालत को देखते हुए उसे टांडा रेफर कर दिया। अन्य दोनों घायलों का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें