फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में आग लगने से मकान जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी की डियुर पंचायत के करेरी गांव में आग लगने से एक मकान जलकर राख हो गया है। गनीमत रही कि साथ में बने कमरों में सोया परिवार सुरक्षित है। इसके चलते कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन


हालांकि प्रभावित परिवार को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को दस हजार रुपये की राहत राशि प्रदान की गई है। जबकि बाकि की सहायता राशि प्रशासन नुकसान की रिपोर्ट तैयार होने के बाद ही जारी करेगा। नायब तसीलदार को रिपोर्ट बनाने को कहा गया है। नायब तहसीलदार आग से घर को हुए नुकसान की पूरी रिपोर्ट बनाकर प्रशासन को पेश करेंगे।

जानकारी अनुसार बुधवार रात को हेम सिंह और उसका परिवार घर में सोया हुआ था। वीरवार की सुबह करीब चार बजे उसकी बेटी की अचानक आंख खुली तो उसकी नजर आग की लपटों पर पड़ी। इसके बारे में उसने फौरन पिता को बताया। इसके बाद पूरा परिवार घर से बाहर निकला। परिवार ने गांव के अन्य लोगों को भी इस बारे में सूचना दी। ग्रामीणों ने कमरों में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों के प्रयासों से घर में लगी आग तो बुझ गई।
विज्ञापन


मगर दो कमरे बुरी तरह से जलकर राख हो गए। प्रभावित परिवार ने पंचायत प्रधान देसराज को आगजनी की सूचना दी। पंचायत प्रधान ने घटनास्थल का मौका किया। इसके साथ ही इस बारे में प्रधान ने स्थानीय प्रशासन को सूचित किया। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि प्रभावित परिवार को जल्द आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

एसडीएम सलूणी विजय कुमार धीमान ने बताया कि आग की चपेट में आने से करेरी गांव में दो कमरे जलकर राख हो गए हैं। इसमें करीब एक लाख का नुकसान आंका जा रहा है। दस हजार रुपये की फौरी राहत परिवार को देे दी गई है। बाकि की राशि औपचारिकताएं पूरी होने के बाद दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें